फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा किंग्स में जगह बनाने को खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग (यूपी टी-20) की टीम नोएडा किंग्स की ओर से चार दिवसीय चयन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविर में नोएडा किंग्स की ओर से ट्रायल प्रक्रिया में चयनित करीब 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से सात खिलाड़ियों का चयन नोएडा टीम की अंतिम 25 सदस्यीय टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी सत्र में टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
नोएडा किंग्स टीम में शामिल होने के लिए शेष 18 खिलाड़ियों का चयन पहले ही रिटेन और ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा चुका है। अब अंतिम सात स्थानों के लिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयनकर्ताओं की निगरानी में परखा जा रहा है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण के साथ उनकी मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। 01 से 04 अगस्त तक आयोजित इस शिविर के पहले दो दिन शनिवार व रविवार को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए, जिनमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपर के आधार पर उनका आकलन किया गया। शिविर के अंतिम दिन मंगलवार को नोएडा किंग्स के संभावित खिलाड़ियों का मुकाबला यूपी टी-20 लीग की मौजूदा चैंपियन टीम मेरठ मावेरिक्स से अभ्यास मैच में होगा। इस मुकाबले को चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। चयनकर्ताओं की नजर खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और टीम संयोजन में उनकी उपयोगिता पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में अभ्यास करेगी मेरठ टीम
यूपी टी-20 लीग में बेहतर प्रदर्शन की तैयारियों में जुटी मेरठ मावेरिक्स की टीम भी 04 से 08 अगस्त तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास शिविर लगाएगी। इस दौरान टीम कई अभ्यास सत्रों और प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा लेगी। इससे खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें