फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पैदा करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है हस्तशिल्प कला : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कलाकारों को स्टेट और मेरिट अवॉड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने हस्तशिल्प कला को कॅरिअर बनाने वाले शिल्पकारों को मंगलवार को उनकी बेहतरीन कलाकारी के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कलाकारों को स्टेट अवार्ड और स्टेट मेरिट अवार्ड 2020 व 2021 दिया।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि रोजगार के अवसर पैदा करने में हस्तशिल्प कला अहम भूमिका निभा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि सरकार भी हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करे। सरकार की ओर से शिल्पकारों को आर्थिक मदद के साथ उनको स्किल ट्रेनिंग देने की स्थिति में हस्तशिल्प के क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा हो सकता है। इस दिशा में दिल्ली सरकार पहल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिन-रात लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने के बारे में सोचते है। वहीं उन्होंने कलाकारों के साथ कला को बड़े स्तर पर ले जाने के बारे में चर्चा करने पर जोेर दिया। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प कला एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें निवेश की इतनी जरूरत नहीं है, बल्कि कलाकारों में अच्छी कला की जरूरत है। इसलिए हस्तशिल्प कला के अंदर स्किल ट्रेनिंग की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। सरकार हस्तशिल्प कला को दिल्ली सरकार की स्टार्ट-अप योजना में भी शामिल कर सकती हैं। सरकार की जानकारी में दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा हस्तशिल्प कलाकार हैं। इसके अलावा भी बहुत सारे युवा कुछ न कुछ रचनात्मक कार्य जरूर कर रहे हैं। समारोह के दौरान शिल्पकारों ने अपने उत्पादन को भी प्रदर्शित किया। केजरीवाल ने उनके काउंटर पर जाकर उनका उत्पादन देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें