फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रावण दहन के समय गिरा प्लास्टर, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी की घटना, एफआईआर दर्ज कराएगी एओए
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में बृहस्पतिवार को रावण दहन के समय टावर से प्लास्टर टूट कर गिरा जिससे दो निवासी घायल हो गए। दो निवासियों के हाथ में चोट आई। एक का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने सोसाइटी के बिल्डर पर सोसाइटी रिपेयर न करने का आरोप लगाया है। एओए इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शनिवार को पुलिस के पास जाएगी।
विज्ञापन


एओए सचिव कमांडर संजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सोसाइटी में रामलीला के बाद में रावण दहन हो रहा था। इसी दौरान सी टावर से प्लास्टर गिरा। पास में खेड़े पुरुष और महिला के हाथ में चोट लग गई। एक व्यक्ति का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। निवासियों ने इसकी शिकायत बिल्डर से ईमेल के माध्यम से की है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर सोसाइटी पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। यहां अक्सर प्लास्टर गिरता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें