फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला करने का पुलिस ने खुलासा किया है । परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिर से घटना को अंजाम दे सकते थे। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले पीड़ित रूप सिंह भाटी दादरी रेलवे रोड पर अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहे थे। तभी उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। मुख्य आरोपी विनोद भी मेडिकल स्टोर संचालक है। वो मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रंजिश मानता था। वहीं पीड़ित नशीली दवा बेचने का भी विरोध करते थे। मुख्य आरोपी ने घर में पेंट करने वाले राजकुमार व साजिद को 50 हजार रुपये में रूप सिंह भाटी पर हमला करने की सुपारी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें