ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गुरुवार को करीब साढ़े आठ बजे टावर जी के 22वीं मंजिल में एक फ्लैट में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि प्लास्टर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गुरुवार को करीब साढ़े आठ बजे टावर जी के 22वीं मंजिल में एक फ्लैट में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि प्लास्टर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। निवासियों ने खराब गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कई बार मेंटेनेंस टीम को बताने के बाद भी सोसाइटी में रिपेयरिंग का काम नहीं कराया जाता है।
विज्ञापन
सोसाइटी के जी 2205 में रहने वाली रेखा दीक्षित ने बताया कि बेड पर वह और बेटे बैठे हुए थे। अचानक बेड के पास ही प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। यदि प्लास्टर का हिस्सा बेड पर गिरता तो किसी की जान भी जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी में मेंटेनेंस टीम से दरार आने पर काम करने के लिए कहा जाता है तो उनका कहना होता है कि वह यह सब काम बाहर के मिस्त्री बुलाकर करवा लें, यह काम उनका नहीं है। उनका आरोप है कि कई बार सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी उठाने से बच रहे हैं।
हालांकि हाल ही में अरिहंत अंबर नंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से एक जान भी जा चुकी है। उसके बाद भी अन्य सोसाइटी के लोग गंभीर होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। निवासियों ने सोसाइटी में स्ट्रक्चर ऑडिट करने की मांग की है। वही उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।