नोएडा। सेक्टर-96 में बने नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय के लोकार्पण के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इसका लोकार्पण कब होना है ये अभी निश्चित नहीं है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ सिटी बस सेवा का ही वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। हालांकि प्राधिकरण ने इसके लोकार्पण की तैयारी लगभग पूरी कर ली थी लेकिन सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि अभी इसकी तिथि तय नहीं है।