फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मियावाकी पद्धति से पौधरोपण, तीन साल में बन जाएंगे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर-10 में लगवाए 15 हजार पौधे, क्षेत्र में बढ़ेगी हरियाली
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर ग्रीनबेल्ट विकसित की जा रही है। यहां 130 मीटर सड़क के किनारे करीब दो एकड़ जगह में 15 हजार पौधे लगाए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि तीन साल में यह पौधे बड़े होकर पेड़ बन जाएंगे। इससे तेजी से हरियाली इस क्षेत्र में बढ़ेगी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने भी बुधवार को यहां पौधा लगाया। यहां ग्रीनबेल्ट प्राधिकरण की पहल पर कैच फाउंडेशन व कोवेस्ट्रो इंडिया के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। प्राधिकरण के डीजीएम संजय कुमार जैन ने बताया कि मियावाकी पद्धति में खास तरीके मिट्टी तैयार की जाती है। इसके बाद पौधे लगाए जाने पर तेजी से बढ़ते हैं। इस ग्रीन बेल्ट में तीन लेयर बनाई गई हैं। कैनोपी लेयर में नीम, शीशम, बरगद, करंज, आम, पारस पीपल, कचनार, पीपल आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। ट्री लेयर में महोगनी, कैथल, आमला, बेल, जामुन, इमली, अर्जुन, अमलतास, पिलखन, गुलमोहर आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। सब ट्री लेयर में जामफल, करी पत्ता, सीताफल, नींबू, करौंदा, बैंबू, टिकोमा, पारिजात के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जालीदार बाउंड्री भी बनी है। सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम का उपयोग होगा। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप निदेशक नथोली सिंह, प्रबंधक मिथलेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें