फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पौधे लगाकर लिया उनकी रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विभिन्न सोसाइटियों की ओर से रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवियर ग्रीनआर्च, गौड़ सिटी प्रथम एवेन्यू, किंग्सवुड गोल्फ़ होम्स एवं नॉलेज पार्क-5 के निवासियों ने विभिन्न पौधे लगाएं। इस अवसर पर नीम, आंवला, नींबू, अमरूद, शीशम, अर्जुन, बेलपत्र, जामुन, पापड़ी, कचनार जैसे पौधे लगाए गए। गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि पौैधे केवल पर्यावरण नहीं, भावी पीढ़ियों का आश्वासन हैं। अनूप कुमार सोनी ने कहा कि अगर हम आने वाले कल को सुरक्षित देखना चाहते हैं, तो आज एक पौधा ज़रूर लगाना होगा। इस मौके पर राघवेंद्र, आदित्य अवस्थी, मुरारी, मीरतुंज, हिमांशु, नमित रंजन, उमेश राजन आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन




देव वाटिका में लगाए पौधे
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा एक की ग्रीन बेल्ट देव वाटिका में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। नीम, पीपल, आंवला, बहेड़ा, बेल, सहजन इत्यादि के मिशन वन लाख प्लांट्स के तहत लगभग 100 पौधे लगाए गए। ओम रायजादा ने बताया कि ग्रीन वुड्स, इंजीनियर्स पार्क, गोल्फ व्यू, रक्षा एनक्लेव, पार्श्वनाथ, एल्पाइन, ब्लैक गोल्ड, ट्विन टावर्स और डिवाइन ग्रेस इत्यादि के पदाधिकारी उपस्थित रहे। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी और जेवर एयरपोर्ट के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने का महत्व समझाया। इस मौके पर मंजीत सिंह, आलोक सिंह, राकेश भाटी, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो


विधायक ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा दो में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। जिसमें दादरी विधायक दादरी तेजपाल नागर ने बरगद,आम के साथ कई अन्य पौधों को लगाया। सेक्टर अध्यक्ष पवन नागर ने विधायक से मांग की कि सेक्टर के चारों तरफ सर्विस रोड बनवाई जाए। सेक्टर के बाहर बने गंदे नाले को ढकवाया जाए। सेक्टर में निवास कर रहे वृद्ध जनों की पेंशन की व्यवस्था कराई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन




दिया स्वच्छ और हरित शहर का संदेश

ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी के निवासियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रेनो ग्रीन टीम की ओर से सात वर्षों से पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डिप्टी जनरल मैनेजर एसके जैन ने कहा कि टीम की ओर से ग्रेनो में सबसे बेहतर कार्य किया जा रहा है। जहां एक ओर बच्चों ने पौधारोपण को खेल की तरह अपनाया, वहीं बुजुर्गों ने अगली पीढ़ी को प्रकृति के महत्व की सीख दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें