फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में 100 सिटी बसें और चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीसीसी मॉडल पर शासन से होना है बस संचालन, प्राधिकरण सेक्टर-82 सिटी बस टर्मिनल देने को तैयार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिटी बस के तौर पर करवाने की योजना प्रस्तावित है। ये बसें ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर शासन चलवाएगा। बसें निजी संचालकों की होंगी। सरकार प्रति बस संचालक को सीधे 35 लाख रुपये का अनुदान देगी। निजी संचालकों की इन बसों के लिए अलग डिपो बनेगा, जिसके लिए नोएडा प्राधिकरण को जमीन देनी होगी। प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए सेक्टर-82 में 162 करोड़ रुपये से बनकर तैयार सिटी बस टर्मिनल की इमारत प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

नगरीय परिवहन निदेशालय के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल को 100 बसों के संचालन के लिहाज से छोटा बताया था। इस पर प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि फिलहाल बसों के संचालन के लिए कोई दूसरा विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इसी टर्मिनल से बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण व नगरीय परिवहन निदेशालय की बैठक होगी। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि बैठक में सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। प्राधिकरण योजना में हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें