फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीयूष गोयल ने किया स्वदेशी मेला आयोजित करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैट से किया आग्रह आईटीपीओ के सहयोग से दिल्ली में अब तक का मेला लगाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से आग्रह किया है कि वह इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के सहयोग से दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा स्वदेशी मेला आयोजित करे। यह मेगा आयोजन भारत के व्यापार-उद्योग की ताकत, नवोन्मेष और विविधता को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन


मंत्री गोयल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कैट के राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में देश के 28 राज्यों से 200 से अधिक प्रमुख व्यापारिक नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विकास के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने व्यापारियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण, साइबर फ्रॉड से सुरक्षा के मजबूत उपाय और आधुनिक तकनीक आधारित वैश्विक स्तर के व्यापारिक इकोसिस्टम के निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कैट से स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती व अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों एवं चैंबर्स के साथ मिलकर देशभर में स्वदेशी मेले आयोजित करने और वोकल फॉर लोकल को जन-आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर चांदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की परिकल्पना ने बेहतर सिस्टम, आधुनिक तकनीक व नए अवसरों के जरिए व्यापारियों को सशक्त बनाया है। कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा, नीतिगत सुधार और संगठित रिटेल सेक्टर के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें