फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गार्ड पर हमला करने के मामले में 9 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक मोबाइल कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड पर कंपनी में काम करने वाले लोगों ने रंजिशन दनकौर क्षेत्र में हमला कर दिया। मूलरूप से बागपत निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। उसी दौरान कंपनी में काम करने वाले रबपुरा निवासी अजय ने दो बाइक और एक कार में सवार अपने 8 अन्य साथियों के साथ बाइक को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने अजय समेत 8 अज्ञात साथियों के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोपियों से किसी बात को लेकर कुछ दिनों पहले कंपनी में कहासुनी हो गई थी। कोतवाली प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें