फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिंक यूनिट ने स्कूली छात्राओं से किया संवाद

Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला की ओर से थाने में दो पिंक यूनिट स्क्वायड का गठन किया गया है। बृहस्पतिवार को पिंक यूनिट टीम स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वर्गाश्रम में स्कूली छात्राओं के साथ संवाद किया। छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पिंक यूनिट टीम की ओर से छात्राओं को किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए 112 पर कॉल करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की पिंक यूनिट स्क्वायड की ओर से थाना क्षेत्र के स्कूल के खुलने और बंद होने के समय लगातार निगरानी की जा रही है। कहीं पर कोई शरारती तत्व और मनचले नजर में आते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पिंक यूनिट स्क्वायड में एसआई दीक्षा सैनी, एएसआई मनाली राठी, प्रियंका, सुमन वर्मा, सुर्वधन, रविंद्र, राजीव कवि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें