स्वामी शुकदेवानंद चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल परमार्थ निकेतन में आयोजित दस दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा शिविर में अब तक करीब एक हजार मरीजों ने अपना पंजीकरण कर दिया है। शिविर में अब तक 100 से अधिक मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
शिविर में न केवल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं, बल्कि प्रारंभिक जांच, दवाई, परामर्श और ऑपरेशन के बाद की आवश्यक देखभाल भी पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में कई देशों के विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. मनोज पटेल, डाॅ. पूर्णिमा राय, डॉ. योगा, डॉ. विवेक जैन, डॉ. संपथ, डॉ. अश्विनी सुहासराव, डॉ. इरीना आदि शामिल हैं।