ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग एवं लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों और स्कूलों ने प्रदर्शन किया। मेजबान जेपी पब्लिक स्कूल ने अंडर-19 एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1168 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 एयर राइफल व्यक्तिगत वर्ग में हापुड़ की माही चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि दोनों स्पर्धाओं में पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी व टीमें राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि ओलंपियन दीपक कुमार और प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।