फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाखों के फ्लैट के सामने लग रहा कूड़े का अंबार

विज्ञापन
वसुन्धरा सेक्टर 15 की शिखर एनक्लेव सोसाइटी में पड़ा कूड़े का ढेर। स्रोत आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर 15 स्थित शिखर एनक्लेव सोसायटी के लोग नगर निगम की लापरवाही और सोसायटी के सामने लगे कूड़े के अंबार से हो रहे वायु प्रदूषण, दुर्गंध से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कूड़े के ढ़ेर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। हवा के साथ उठने वाली दुर्गंध से फ्लैट की बालकनी में बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह से यहां से कूड़ा नहीं उठा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस परेशानी से बचने के लिए सोसायटी निवासी खुद ही मुंह पर मास्क और घरों में एयर प्यूरिफायर लगाने को मजबूर हैं लेकिन एक्यूआई का लेवल इस कदर बढ़ रहा है कि एयर प्यूरीफायर भी चोक हो जा रहा है। ये हाल तब है जब सोसायटी के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली है। सोसायटी निवासियों से इस संबंध में नगर निगम से शिकायत की है। वहीं, इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश सिंह का कहना है कि पोर्टल पर शिकायत मिली है जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें