फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से नशेड़ियों को बेच रहे थे कफ सिरप

विज्ञापन
कृष्णानगर के घर से बरामद कफ सिरप। 
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को नॉरकोटिक्स ग्रुप के कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी। कृष्णानगर में वीआईपी रोड पर स्थित घर पर छापे में कफ सिरप बरामद हुए। इन्हें घर से नशेड़ियों काे बेचा जा रहा था। टीम ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले करके कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि स्नेह नगर शिव शांति आश्रम के पास दीपक मानवानी के आवास से कफ सिरप बेचने का अवैध कारोबार चल रहा है। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने पुलिस के साथ घर पर छापा मारा।

आरोपी दीपक मानवानी व अन्य लोगों ने जांच से रोकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी। घर से नारकोटिक्स ग्रुप के कोडिन कफ सिरप बरामद हुए।

पूछताछ में दीपक मानवानी ने बताया कि उसके पास कफ सिरप खरीदने व बेचने से संबंधी कोई बिल नहीं है। वह दवा बिक्री का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। आरोपी ने बताया कि ये दवाएं अमीनाबाद के न्यू मंगलम मेडिकल एजेंसी के सूरज कुमार मिश्र व मोंटी सरदार से अवैध रूप से खरीदकर नशेड़ियों को बेची जाती हैं।
विज्ञापन


सूरज और मोंटी भी इस कारोबार के हिस्सेदार हैं। इस कारोबार में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने बताया तीन कफ सिरप प्रतिबंधित हैं। इसमें कोल्डि्फ, रेस्पिफ्रेशटीआर व रिलाइफ कफ सिरप के उत्पादन व ब्रिकी पर रोक है। ये कफ सिरप स्वास्थ्य के लिए घातक हैं। इसे लेकर बीते दिनों केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को सूचित करते हुए तीनों कफ सिरप को बाजार से वापसी व उत्पादन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।


तीन लोगों में बंटता था मुनाफा

दीपक ने बताया कि कमाई हम तीनों में बराबर बांटी जाती है। सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि मौके से तीन प्रकार के कफ सिरप बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। तीन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

छह से सात घंटे तक रहता है नशे का असर
एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश ने बताया नशे के लिए इस कफ सिरप का प्रयोग अधिक होता है। एक बोतल से करीब छह से सात घंटे तक का नशा रहता था। शराब के मुकाबले कफ सिरप का नशा सस्ता पड़ता है। इस नशे में किसी तरह की बदबू भी नहीं आती है इसलिए कई युवा इसका सेवन करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें