फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया
नई केंद्रीकृत प्रणाली लागू होने पर क्लेम का निस्तारण पहले की तुलना में तेजी से हो सकेगा।
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक जुलाई से देशभर में केंद्रीकृत डिजिटल प्रणाली लागू करेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ से जुड़े सभी रिकॉर्ड एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इससे देश के किसी भी हिस्से से खाताधारकों का विवरण देखा जा सकेगा। साथ ही क्लेम निस्तारण की प्रक्रिया तेज होगी और तकनीकी कारणों से होने वाले दावों के रिजेक्शन में भी भारी कमी आने की उम्मीद है।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया, अभी तक क्लेम प्रक्रिया में कई स्तरों पर जांच और अलग-अलग विंडो होने के कारण अधिक समय लगता था। नई केंद्रीकृत प्रणाली लागू होने के बाद यह प्रक्रिया सरल होगी और क्लेम का निस्तारण पहले की तुलना में काफी तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में कर्मचारी जैसे ही क्लेम के लिए आवेदन करेगा, उसी समय सिस्टम यह बता देगा कि वह क्लेम के लिए पात्र है या नहीं। यदि पात्र है तो कितनी राशि तक का दावा कर सकता है। इसके कारण क्लेम रिजेक्शन रेट में कमी आएगी। क्लेम का निस्तारण जिस दिन होगा, उसी दिन तक का ब्याज खाताधारक को मिलेगा। यह व्यवस्था एक जुलाई से पीएफ से जुड़े सभी प्रकार के दावों पर लागू होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
पीएफ से जुड़े सभी रिकॉर्ड केंद्रीकृत प्रणाली पर उपलब्ध होंगे।

देश के किसी भी हिस्से से खाताधारक का विवरण देखा जा सकेगा।
मल्टीपल विंडो खत्म होने से क्लेम निस्तारण में तेजी आएगी।

आवेदन करते ही पात्रता और पात्र राशि की जानकारी मिल जाएगी, जिससे रिजेक्शन रेट घटेगा।
क्लेम प्रोसेस होने की तारीख तक का ब्याज स्वतः खाते में जोड़ा जाएगा।

कोट

जिन पीएफ खाताधारकों ने अभी तक अपनी केवाईसी पूरी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे अपडेट करा लें, ताकि एक जुलाई से नई प्रणाली लागू होने के बाद क्लेम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- सुयश पांडे- क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें