फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रमन कक्कड़ की याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टीबी की दवा मामले में विख्यात फरीदाबाद निवासी डॉ. रमन कक्कड़ ने कोरोना महामारी के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में जस्टिस संजय किशन कोल व ऋषिकेश रॉय की बेंच ने याचिका को कोर्ट के कार्यक्षेत्र से बाहर बता कर खारिज कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. रमन का कहना है कि उन्होंने कोरोना संक्रमण की शुरुआत में बरती गई लापरवाही के कारणों व संबंधित संस्थाओं के बारे में जानकारी जुटाने के अलावा व्हीसलब्लोअर के कमेंट, समाचार पत्रों के आलेख व अन्य माध्यमों से जुटाई जानकारी के आधार पर पाया चीन के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन की लापरवाही व जवाबदेही की कमी के कारण विश्व में कोरोना के चलते भयावह हालात बने। इस मामले को लेकर उन्होंने 15 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें