फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वकीलों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील की हत्या के बाद उठाया कदम, याचिका में कानून बनाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इस महीने की शुरूआत में एक वकील की हत्या को गंभीरता से लेते हुए दो वकीलों ने वकीलों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार के अलावे अन्य को प्रतिवादी बनाते हुए कोर्ट से उन्हें कानून बनाने का निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन


वकील दीपा जोसेफ और अल्फा फिरिस दयाल ने अपनी याचिका में कहा है कि अदालत परिसर में हिंसा की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। अब समय आ गया है कि वकील सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर फैसला किया जाए, जिससे कानून बिरादरी को सुरक्षा की गारंटी देने और उनके मन में बैठे डर को दूर करने में मदद मिल सके। वकीलों का कहना है कि बार के एक प्रभावशाली और वरिष्ठ सदस्य की निर्मम हत्या के दृश्य और वीडियो को देखकर उनकी खुद की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। अगर दिल्ली में ‘वकील सुरक्षा कानून’ पारित नहीं किया जाता है तो वकीलों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। गौरतलब हो कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में 53-वर्षीय वकील वीरेंद्र कुमार नरवाल की 1 अप्रैल को मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें