फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीईटी अभ्यर्थी ने बनवाए दो एडमिट कार्ड, हापुड़ में पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। फर्जी दस्तावेजों के जरिये दो एडमिट कार्ड जनरेट कर पीईटी में शामिल होने का मामला सामने आया है। हापुड़ के डीपीएस में बने केंद्र पर इस अभ्यर्थी को परीक्षा देते समय पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी थी। दूसरी पाली में डीपीएस में बने केंद्र पर सहारनपुर निवासी अभ्यर्थी सुनील कुमार प्रजापति पुत्र विजय पाल प्रजापति भी परीक्षा देने आया। जैसे ही बॉयोमेट्रिक हुई तो लखनऊ मुख्यालय से अलर्ट आ गया। पता चला कि उक्त अभ्यर्थी शनिवार को मेरठ में भी शामिल हो चुका है। उसके एडमिट कार्ड को देखा गया तो दोनों में काफी भिन्नता पाई गई।
मेरठ में उसने जब परीक्षा दी तब एडमिट कार्ड पर सुनील कुमार पुत्र विजय पाल और जन्मतिथि 2 सितंबर 1987 थी। हापुड़ में परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड पर नाम सुनील कुमार प्रजापति पुत्र विजय पाल प्रजापति और जन्मतिथि 12 अगस्त 1996 थी। इस सूचना पर एडीएम संदीप सिंह, एसडीएम ईला प्रकाश समेत अधिकारी केंद्र पर पहुंचे। उक्त अभ्यर्थी को पकड़ भी लिया गया। अब उसके खिलाफ एफआईआर की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दो दो बार की है दसवीं और 12वीं
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थी ने दो दो बार दसवीं और 12वीं पास की है। एडमिट कार्ड पर उसकी जन्मतिथि से भी यह स्पष्ट होता है। परीक्षा के लिए आवेदन करते समय दस्तावेजों के अनुसार ही फार्म भरा जाता है। ऐसे में यह भी स्पष्ट है कि अलग अलग मार्कशीट के जरिए ही उसने फार्म भरा है। प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच करने के उपरांत ही कोई खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।

-
रविवार को दूसरी पाली में सहारनपुर निवासी अभ्यर्थी को परीक्षा में पकड़ा गया है। शनिवार को वह एक एडमिट कार्ड पर मेरठ में परीक्षा दे चुका है, दूसरे एडमिट कार्ड पर हापुड़ के डीपीएस में परीक्षा देने पहुंचा था। उसके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। -अभिषेक पांडेय, डीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें