फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार में स्टॉल लगाने की मांगी अनुमति

Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सीटीएम पीयूष गुप्ता को मांगपत्र सौंपते मंडल के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






जगाधरी। त्योहारों के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने के साथ ही शहर की सड़कों पर जाम भी आम हो गया है। जाम के कारण लोगों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जाम से निजात व बाजारों में स्टाॅल लगाने की अनुमति लेने एसपी, मेयर, सीटीएम व अन्य अधिकारियों से मिला। मंडल ने इसके लिए सभी को ज्ञापन सौंपा।

जाम कम करने के लिए नगर निगम ने शहर के कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटाया था। यह अतिक्रमण दुकानदारों द्वारा किया गया था। दुकानदारों का कहना है कि यह दिवाली का सीजन है इसके सामान और ग्राहकों की भीड़ होती है। इसके चलते वे दुकान के बाहर स्टाल लगाते हैं। ऐसे में नगर निगम की कार्रवाई से दुकानों में सामान जब्त किए जाने का डर है।
विज्ञापन

इसी के चलते मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मेयर सुमन बहमनी, सीटीएम पीयूष गुप्ता, एसपी कमलदीप गोयल, निगम अधीक्षक विजय गुप्ता से मिला। मंडल की ओर से सभी को ज्ञापन देकर बाजारों में स्टॉल लगाने की अनुमति मांगी। वहीं, त्योहारों में जाम से निपटने के लिए अस्थायी पार्किंग का बंदोबस्त करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में अधिकारियों से मिला। महेंद्र मित्तल ने कहा कि यह मंडल सामाजिक संगठन है। समाज की समस्याओं को प्रशासन से समन्वय कर समाधान का प्रयास करता है। इसी को लेकर वे अधिकारियों से मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन त्योहारी दिनों की व्यापारी पूरा साल तैयारी करते हैं। छोटे व बड़े सभी व्यापारियों को इससे बड़ी आशा होती है। दिवाली पर लोग छोटे-छोटे स्टाॅल लगा कर जीविका चलाते हैं। दिवाली समाज में रोजगार का प्रमुख साधन भी है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें