फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्गा उत्सव में दीं प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 के लाल मंदिर और सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सेक्टर-49 के बरौला में बुधवार को लेडी क्लब 49 की ओर से दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें 32 महिलाओं ने मां दुर्गा पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें