फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन 1000 लोगों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन 1000 लोगों की होगी जांच
विज्ञापन

फिरोज पुर झिरका। जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब प्रतिदिन 1000 से 1300 लोगों का कोराना टेस्ट करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के लिए दो दर्जन टीमों के अलावा दो मोबाइल वैन को लगाया गया है। यह जानकारी जिला कोविड-19 के प्रभारी डॉ. गुलशन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में 1147 बेड, 215 ऑक्सीजन सिलिंडर,19 वेंटिलेटर तथा पिनगवां में बनाए गए कोविड सेंटर में 12 बेड तैयार किए गए है। संक्रमण पूरी तरह कंट्रोल में है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं है। भ्रामक प्रचार करने वालों से चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयार है। डॉ. गुलशन कुमार ने बताया कि लोग स्वयं कोरोना की जांच कराने के लिए आगे आए ताकि उसे कंट्रोल कर अस्पताल में आइसोलेशन करने के बजाए घर में ही 7 या 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा सके। उन्होंने कहा जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें