फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गड्ढों से लोग परेशान

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव मालब से गुजर रहे गुरुग्राम अलवर नेशनल हाईवे पर गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान है। इस समस्या के बारे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक समस्या पर विभाग व प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। रविवार को ग्रामीणों ने रोड बंद कर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के सरपंच साबिर हुसैन, समाजसेवी हामिद हुसैन, समीखां, अंजुम खान, राशिद खान, अरशद हुसैन, रफीक, इरफान, अख्तर हुसैन व लुकमान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर हर दिन हजारों वाहन चालक गुजरते हैं। उनके गांव के पास ही दो जगहों पर बड़े गड्ढे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई वाहन चालक गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो गए है। इससे गांव के लोगों में काफी रोष हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। वहीं इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने शमसेर सिंह ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में अभी आई है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। लोगों को समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें