फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली-पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में शनिवार को बिजली और पानी समस्या झेल रहे निवासियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर 16वें पार्क व्यू में इकट्ठे हुए और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि सोसाइटी में रात-रात भर बिजली कटौती रहती है। हमेशा लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। जिसके कारण एसी और अन्य उपकरण ठीक से चल नहीं पाते हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से 33 केवी की नई लाइन डालने और केबल बदलवाने की मांग की जा रही है लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी के अंदर 16 पार्क व्यू के मकानों में घटिया क्वालिटी की केबल डाली गई हैं जो एसी और कार चार्जिंग लोड भी नहीं उठा पाती हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि 2 साल पहले भी उन्होंने धरना दिया गया था जिसके बाद 24 घंटे में 550 केवीए का डीजी सेट उपलब्ध कराया गया था। अब फिर वही स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट ने 10 मई तक निवासियों की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। लोगों का का कहना है कि मांगे पूरी होने के बाद ही उनका प्रदर्शन खत्म होगा। इस दौरान अतुल चौधरी, अभिषेक, अतुल कुमार, श्रवन अवाना, विजय पाल सिंह, मोहिंदर अहुजा, मनोज प्रधान, दीपक, कैलाश और संदीप कुमार सहित कई निवासी मौजूद रहे।
-
जब तक हमें बिजली की नई केबल नहीं मिलती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। -अतुल चौधरी


बिजली कटौती के कारण पूरी सोसाइटी की हालात खराब हैं। समाधान नहीं हुआ। -अभिषेक

550 केवीए डीजी सेट पहले मिला था लेकिन हमें स्थायी समाधान की जरूरत है। -अतुल कुमार
बिजली कटौती से हालात और खराब हो जाती है। इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। -श्रवन अवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें