फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायतें बेअसर, जर्जर सड़क से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श विहार सोसायटी के सामने सड़क पर गहरे गड्ढे, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी के मुख्य द्वार के सामने जर्जर सड़क स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ा हुआ डामर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

गड्ढों के कारण हादसों का खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे सड़क की हालत और खराब हो गई है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं
निवासियों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


जल्द कार्रवाई की मांग
आदर्श विहार सोसायटी के निवासियों और स्थानीय नागरिकों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सड़क का जल्द निरीक्षण कराकर गड्ढों को भरवाया जाए और आवश्यकता के अनुसार सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए। लोगों का कहना है कि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि प्राधिकरण इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है और क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से राहत मिल पाती है।

-आदर्श विहार सोसायटी के सामने सड़क की हालत बेहद खराब है। रोजाना लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जल्द मरम्मत की जाए।
-संजीव चौधरी
-सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
- राजेश शर्मा
-इस रास्ते से बच्चे और बुजुर्ग भी गुजरते हैं। खराब सड़क से सभी को परेशान हैं। संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
- विवेक कुमार
-सड़क की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्राधिकरण जल्द मरम्मत कराए।
-पंकज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें