फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोटर खराब होने से पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-दो स्थित नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी में बुधवार रात मोटर खराब हो जाने के कारण निवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ा। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को रात में ही समस्या के बारे में बताया गया था लेकिन पानी की सप्लाई सुचारु कराने के लिए रात में कोई कदम नहीं उठाया गया। कई शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार शाम को सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 374 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में अचानक पानी की सप्लाई बंद हो गई। मोटर खराब होने की जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। टैंकर की भी व्यवस्था तक नहीं की गई। निवासियों ने बताया कि रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाहर से पानी मंगवाना पड़ा। निवासियों के विरोध के बाद मोेटर सही कराने का कार्य शुरू किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें