फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आधार सत्यापन न होने से रजिस्ट्री के लिए जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार सत्यापन न होने से रजिस्ट्री के लिए जूझते रहे लोग
विज्ञापन


सोमवार से आधार सत्यापन हुआ अनिवार्य
एक-एक रजिस्ट्री में लंबे समय तक जूझते रहे कर्मचारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्री विभाग ने आधार सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था तैयार करना रहा, लेकिन पहले दिन ही अधिकतर लोगों का आधार सत्यापन करने में विभागीय कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेक्टर-33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जमीन के लिए रजिस्ट्री कराने पहुंचे। शुरूआती वक्त में कुछ रजिस्ट्रियां हुईं लेकिन थोड़ी ही देर में वेबसाइट में कुछ शहरवासियों का आधार सत्यापन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर बुजुर्ग समेत ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आईं, जिन्होंने लंबे समय से आधार कार्ड अपडेट ही नहीं कराया था। दिल्ली से आए शैलेश ने बताया कि वह सेक्टर 73 में जमीन खरीद रहे हैं। इसके लिए वह पहले से ही दस्तावेज तैयार करके लाए थे लेकिन आधार सत्यापन के दौरान उनके फिंगरप्रिंट के जरिए होने वाला सत्यापन कई बार प्रयास करने के बाद भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

करीब दस साल बाद मिटने लगती है हाथों की रेखा
सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर के वरिष्ठ पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड करीब दस साल पहले बनवाए थे, उन्हे अब आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी है। इसका प्रमुख कारण है कि लंबे समय बाद लोगों के हाथों की रेखाएं मिटने या बदलने लगती हैं। ऐेसे में हो सकता है कि आधार कार्ड में कई साल पहले अपडेट हुए बायोमेट्रिक को कंप्यूटर न ले सके।
रोजाना के मुकाबले कम हुईं रजिस्ट्रियां
निबंधन विभाग के एक कर्मचारी के अनुसार आमतौर पर जहां रोजाना करीब 150 रजिस्ट्रियां यहां होती थीं, सोमवार को आधार सत्यापन में आई कमी के चलते कम रजिस्ट्रियां हुई हैं। अभी व्यवस्था बनने में एक दो दिन और भी लग सकता है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो दिन के भीतर सरकार की ओर से इसको लेकर एसओपी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है। लगातार निगरानी की जा रही है, खामियों को समय रहते दूर किया जा रहा है। -अरूण कुमार शर्मा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रथम, सहायक आयुक्त स्टांप प्रथम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें