फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू कर समस्याओं का समाधान करे प्राधिकरण : फोनरवा

विज्ञापन
विज्ञापन
'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू कर समस्याओं का समाधान करे प्राधिकरण : फोनरवा
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के साथ हुई फोनरवा की बैठक
फोनरवा ने सीईओ से मिलकर लंबित कार्यों को पूरा करने की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के प्रतिनिधिमंडल की बैठक नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ सोमवार को हुई। बैठक के दौरान फोनरवा की ओर से विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए से संबंधित लंबित विकास कार्यों की सूची सौंपी गई और कार्यों को पूरा करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन


फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व महासचिव केके जैन ने बताया कि सेक्टरों में विकास कार्यों के लंबे समय से लंबित रहने के कारण नोएडा के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन लंबित कार्यों को जल्दी पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। इससे आमजन परेशान हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी निवेदन किया कि 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम को आरडब्ल्यूए के सहयोग से फिर से शुरू किया जाए। इस कार्यक्रम के माध्यम से सेक्टरों में स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, इससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान में गति आती है। सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि सेक्टरों के कई लंबित कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष कार्यों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें