सोसाइटी में एक हफ्ते में चार लोगों पर हमला कर चुके हैं कुत्ते
फोटो.....
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एटीएस एलोरा सोसाइटी में लावारिस कुत्ते की समस्या को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सोसाइटी के लोगों कहा दावा है कि इस समस्या पर वे बैठक करना चाहते थे, लेकिन बिल्डर ने सोसाइटी के मीटिंग हॉल पर ताला लगा दिया। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, मौके पर पुलिस ने बातचीत कर हंगामा शांत कराया। पुलिस की दखल पर मीटिंग हॉल खोला गया।
लोगों ने कहा कि बीते एक सप्ताह में लावारिस कुत्ते चार लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। दो दिन पहले इन कुत्तों ने सोसाइटी में टहल रहे डेंटिस्ट डॉ. निशांत दास पर हमला किया था।
सोसाइटी के ओमेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि प्राधिकरण को कई बार समस्या बताई लेकिन टीम खानापूर्ति करके वापस चली जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोसाइटी के कुछ लोग लावारिस कुत्तों को खिलाते-पिलाते हैं, इसलिए यह परिसर में ही घूमते रहते हैं।
फोटो.....
लावारिस कुत्ते लगातार हमलावर है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। -ओमेंद्र सिंह बघेल
परिसर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन्हें तत्काल पकड़ा जाना चाहिए -विनीत यादव
महिलाओं का सोसाइटी में निकलना मुश्किल हो गया है। अब डर लगने लगा है। -ईना