निवासियों का आरोप कि सोसाइटी में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से समस्या हुई है। घरों में गंदे पानी की सप्लाई का भी निवासियों ने आरोप लगाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में 50 से अधिक निवासी डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। निवासियों का आरोप कि सोसाइटी में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से समस्या हुई है। उन्होंने बताया कि एसटीपी और सीवर लाइन के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
निवासी बिपिन सिंह ने बताया कि सोसाइटी में 250 परिवार रह रहे हैं। 50 से अधिक लोग तीन चार दिन से उल्टी, दस्त से परेशान हैं। घरों में गंदे पानी की सप्लाई का भी निवासियों ने आरोप लगाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।