त्यूणी बाजार में धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : Udhampur news
धनतेरस के अवसर पर बाजार में खूब रौनक रही। स्थानीय ग्रामीणों ने सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि की जमकर खरीदारी की। सीमांत क्षेत्र से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
उत्तरकाशी के आराकोट बंगाण क्षेत्र, त्यूणी के बावर, देवघार और समीपवर्ती राज्य हिमाचल प्रदेश के चौपाल व जुब्बल क्षेत्र के लोगों के लिए त्यूणी ही बाजार है। हिमाचल के रोहड़ू, सवाड़ा और नेरवा जैसे बाजार दूर होने के कारण लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। धनतेरस पर सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन व ज्वेलरी की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। त्योहार की रौनक से पूरा बाजार जगमगा उठा है। व्यापारी वर्ग में भी खासा उत्साह है।