फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर नोएडा के इस इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक से भय के माहौल में रहने को मजबूर लोग, कई बच्चों को काटा

Thu, 29 Aug 2024 12:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

कुत्तों के झुंड में कम से कम डेढ़ से दो दर्जन तक के कुत्ते रहते हैं और एक झुंड में रहने से इनका आतंक भी तेजी से बढ़ जाता है। कुत्तों के आतंक से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा होता है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में आवार कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सेक्टर एमयू 2 में आवारा कुत्तों ने ऐसा आतंक बरपाया हुआ है कि निवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। सेक्टर के लोगों ने बताया कि कुत्ते आए दिन कसी न किसी बच्चे, महिला, बुजुर्गों और साइकिल व मोटरसाइकिल सवारों पर हमला करके जख्मी कर रहे है।

विज्ञापन


बीते दिनों पहले एक बच्चा जोकि पार्क में खेल रहा था उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसे पास के ही स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। जिससे भयभीत होकर खेलना कूदना छोड़कर बच्चे घरों में डरे सहमे रहते है। 

उनका कहना है कि कुत्तों के झुंड में कम से कम डेढ़ से दो दर्जन तक के कुत्ते रहते हैं और एक झुंड में रहने से इनका आतंक भी तेजी से बढ़ जाता है। कुत्तों के आतंक से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा होता है।
विज्ञापन


कई बार लोग रात दिन इनके झुंड को देखकर रास्ता बदल लेने में ही गनीमत समझते हैं। कुत्तों के हमले से कई लोग घबराहट में अपने वाहन से गिरने से बचे हैं और कई लोगों ने शोर मचाकर कुत्तों को दूर भगाया है। स्थानीय लोगों ने कुत्तों से हमले से निजात दिलाने की मांग बारंबार करते आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें