फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करोड़ों खर्च होने के बाद भी नहीं बदली नेहरू पार्क की सूरत

Sun, 05 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नेहरू पार्क में लगी क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश ने नगर पालिका के निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को धो दिया। करीब 1.45 करोड़ की लागत से कराए गए सुंदरीकरण कार्य के बाद भी नेहरू पार्क की हालत अब तक बदहाल है। ईओ आवास के बराबर में स्थित तालाब के सुंदरीकरण का कार्य क्षतिग्रस्त हुए एक माह बीत गया लेकिन अब तक सुधार के प्रयास नहीं हो सके। शहर की अन्य कॉलोनियों में बने पार्कों की स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन

शहर के टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू पार्क में 1.45 करोड़ की लागत से जुलाई 2024 में सुदंरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। इसमें जगमगाती लाइटें, टहलने के लिए फुटपाथ, झूले, गेट और हरे-भरे पौधे लगाए जाने थे। छह माह की कार्य अवधि वाले इस कार्य को जब एक साल बाद जुलाई 2025 में पूरा किया तो सुंदरीकरण के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोेप लगाए गए। डीएम से शिकायत की गई। जांच कमेटी भी गठित हुई। जांच में तो सब चकाचक पाया लेकिन अगस्त की बरसात ने नेहरू पार्क में 1.45 करोड़ की लागत से हुए सुंदरीकरण कार्य में गुणवत्ता की पोल खोल दी। दो बार दीवारें ढह गईं। पूल पर लगी रेलिंग पूल में गिर गई। फुटपाथ जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए और जगमगाती लाइटें एक माह बाद ही ठप हो गईं।
पालिका के अधिशासी अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने पार्क का निरीक्षण किया लेकिन पार्क की खराब स्थिति होने के एक माह बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। वर्तमान में पार्क में गंदगी, टूटी दीवारें, टूटी रेलिंग पार्क में निर्माण कार्य की स्थिति दर्शा रही है।

नेहरू पार्क में लगी क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवाद- फोटो : अमर उजाला

नेहरू पार्क में लगी क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवाद- फोटो : अमर उजाला

नेहरू पार्क में लगी क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें