फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचकर लोगों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-युवक से मोबाइल छीनने के बाद भागते समय बाइक फिसलने से गिर गए थे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। भागने के दौरान बाइक फिसलने से दोनों गिर गए थे। पुलिस ने इलाज करवाने के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान हर्ष विहार निवासी सोनू और सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर उनकी आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन

अमित सपरिवार गली नंबर नौ हर्ष विहार में रहता है। वह आरओ की सर्विस का काम करता है। हर्ष विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में अमित ने बताया कि 7 नवंबर की रात करीब सवा नौ बजे वह बैंक कॉलोनी स्टैंड के पास से पैदल घर जा रहा था। जेल रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। फिर बदमाशों ने बाइक रोकी और एक बदमाश उसके पास आकर मारपीट करने लगा। बदमाश ने लात मारकर उसे गिरा दिया और हाथ से फोन छीनकर वहां से बाइक पर सवार होकर भागने लगा। अमित शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बाइक सवार बदमाश तेजी से भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद हर्ष विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनका मेडिकल करवाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें