फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: खराब जलनिकासी और जर्जर सड़कों से लोग परेशान, निवासियों में बढ़ती जा रही नाराजगी

Sat, 30 May 2026 07:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 बी ब्लॉक में खराब जलनिकासी और जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि नौ माह से नालों की सफाई नहीं हुई है। बारिश में जलभराव और गड्ढों से आवागमन प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
निवासियों में बढ़ती जा रही नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित बी ब्लॉक में खराब जलनिकासी व्यवस्था और जर्जर सड़कों से निवासी परेशान हैं। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के बावजूद अब तक समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इन मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर करीब नौ माह से नालों की नियमित सफाई नहीं की गई है। हल्की बारिश में भी सेक्टर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। 10 वर्षो से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र में अभी तक पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंंने कहा कि सड़क व्यवस्था की हालत भी काफी खराब है। बी ब्लॉक को सी ब्लॉक से डी ब्लॉक को 24 मीटर रोड से जोड़ने वाले मार्ग जगह-जगह से टूटी हुई है। बारिश के समय इन सड़कों पर गड्ढों के कारण आनाजाना मुश्किल हो जाता है साथ ही दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

लोगों ने कहा कि बी-ब्लॉक और सी-ब्लॉक रोड, एस्टर स्कूल के पास 24 मीटर रोड से जुड़ने वाली सड़क और जेबीएम स्कूल के सामने 24 मीटर रोड को 12 मीटर रोड से जोड़ने वाले मार्ग की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए। इसी रोड पर बी और डी ब्लॉक के बीच चार स्थानों की बाउंड्री वॉल भी टूटी हुई है। जिसकी जल्द मरम्मत करनी चाहिए।

 
  • नालों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। बारिश के समय में जलभराव की समस्या बन जाती है। प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह समस्या बनी हुई है। -देव राज तिवारी
  • सड़कों की हालत खराब होने से आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजहहे आनेजाने में काफी परेशानी हो रही है। -इंदर भाटी,
  • सेक्टर के कुछ हिस्सों की बाउंड्री वॉल टूटी हुई है। अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना या हादसा हो सकता है। - विवेक चौहान , निवासी
  • सड़क और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति बिगड़ सकती है। जल्द से समाधान करना चाहिए। - विकास सिंह राठौर

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें