फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्षा बंधन और 15 अगस्त पर मथुरा-वृंदावन घूमने मूड बना रहे लोग शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल फटने की वजह से उत्तराखंड में रुचि कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इस बार रक्षा बंधन और 15 अगस्त पर दो से तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में लोग लोग नजदीक के स्थानों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। इनमें मथुरा, वृंदावन और आगरा लोगों की पहली पसंद है। प्राकृतिक आपदा और बारिश का मौसम होने की वजह से लोग उत्तराखंड में कम रुचि दिखा रहे हैं। बादल फटने की घटना से लोग बुकिंग कम करा रहे हैं।
दरअसल शनिवार को रक्षा बंधन है और अगले दिन रविवार की छुट्टी पड़ रही है। वहीं शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। 16 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण अधिकतर ऑफिसों में छुट्टी रहेगी फिर अगले दिन रविवार की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में तीन की छुट्टी मिल रही है।
विज्ञापन

दो से तीन दिन की छुट्टी होने के चलते परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे है। उनमें अधिकांश लोग मथुरा, वृंदावन, आगरा, जयपुर, भरतपुर आदि की बुकिंग कर रहे है। ग्रेटर नोएडा से इन स्थानों के लिए अब तक करीब दो सौ से अधिक लोगों ने बुकिंग की है। जबकि उत्तराखंड के स्थानों पर केवल सात से आठ बुकिंग की गई है। उनमें से अधिकांश लोगों ने बुकिंग फाइनल नहीं की है। उनका कहना है कि घूमने जाने के दौरान ही बताया जाएगा।
एसोसिएशन ऑफ डोमेसिस्टक टूर ऑपरेटर ऑफ इंडिया के सदस्य कुलदीप पटेल का कहना है कि इन दिन उत्तराखंड के सात से आठ स्थानों के लिए बुकिंग की गई। बुक करने वाले लोगों ने इसको फाइनल नहीं किया है। उत्तराखंड में बादल फटने की घटना से उनके यहां 30 से 40 फीसदी बुकिंग में गिरावट आई है। रक्षा बंधन और 15 अगस्त पर मथुरा, वृंदावन, आगरा, जयपुर आदि स्थानों की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

अंडमान एक्सपर्ट के रवि कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में उत्तराखंड जाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम होती है। बादल फटने की घटने के बाद वह भी आने बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें