फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेतक के वंशज घोड़ा श्याम, घोड़ी पुष्पा की रफ्तार के दीवाने हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। हल्दी घाटी का युद्ध महाराणा प्रताप एवं उनके घोड़े चेतक के जौहर का गवाह था। चेतक मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा था। बटेश्वर के मेला में रविवार को चेतक के वंशज घोड़ा श्याम और घोड़ी पुष्पा की रफ्तार का रोमांच देखने को मिला। प्रति घंटा 60 किमी से भी ज्यादा तेज दौड़ने वाली जोड़ी के साथ लोग हल्दी घाटी के युद्ध के इतिहास के पन्नों को कुरेदने लगते हैं।
विज्ञापन




बटेश्वर मेले में 12 घोड़े-घोड़ी लेकर पहुंचे रायबरेली के नौसाद के कैंप में काठियाबाड़ी श्याम और मारवाड़ी घोड़ी पुष्पा शामिल है। उन्होंने बताया कि घोड़े की यह नस्ल ताकत, बुद्धिमत्ता एवं वफादारी के लिए जानी जाती है। 63 इंच ऊंचाई वाले घोड़ा और घोड़ी की खूबसूरती के पारखी कायल हैं। उनकी रफ्तार की खूबी के लोग दीवाने हैं। उन्होंने बताया कि 5 साल की उम्र की यह जोड़ी रोजाना सुबह 5 किलो दूध पीती है, इतने ही चने खाती है। खुराक के बाद दौड़ का अभ्यास कराया जाता है। फिर 2 किलो जलेबी खिलाई जाती हैं। सप्ताह में एक दिन 2 लीटर घी पिलाया जाता है। तेज दौड़ के दौरान कानों से बनने वाले चन्द्रमा के लोग मुरीद हुए बिना नहीं रहते। नौसाद ने बताया कि पुष्पा की कीमत 6 लाख और श्याम की कीमत 4 लाख रुपये रखी है। खरीददारों ने जोड़ी की कीमत 6.50 लाख रुपये लगाई है। उन्होंने बताया कि 12 में से 4 घोड़े बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें