फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर सजावटी सामान की खरीदारी में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाजारों में जबर्दस्त भीड़, दुकानदारों के चेहरों पर रौनक
विज्ञापन

-30 से 40 प्रतिशत का इजाफा होने का अनुमान है बिक्री में
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। घरों को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के सजावटी सामान खरीदने में जुटे हैं। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, गेझा, और सदरपुर जैसे इलाकों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें, दीये, तोरण, बंदनवार, फेरी लाइट्स, हैंडमेड कैंडल्स और वॉल हैंगिंग की खासी डिमांड है।

सेक्टर 18 स्थित एक सजावटी सामान की दुकान की मैनेजर श्वेता ने बताया कि बाजारों में इस बार पारंपरिक और आधुनिक सजावट के उत्पादों की ज्यादा मांग देखने को मिल रही है। मिट्टी के दीयों से लेकर सेंसर वाली लाइटें और एलईडी झालरों तक, हर चीज़ ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक का इजाफा होने का अनुमान जताया जा रहा है। सेक्टर-5 हरौला मार्केट में सजावटी सामान बेचने वाले व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि लोग अब सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि थीम बेस्ड डेकोरेशन पर भी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

रंगीन झालर, फ्लोटिंग कैंडल्स और गोटा-पट्टी वाले तोरण खूब बिक रहे हैं। वहीं, खरीदारी करने बाजार पहुंची सेक्टर 44 निवासी भावना अग्रवाल ने बताया कि उनकी हर साल कुछ नया लाने की कोशिश रहती है। वह बार हम एलईडी दीयों और सुगंधित मोमबत्तियों से घर सजाने की योजना बना रहे हैं। सेक्टर 33ए स्थित शिल्प हाट में लगे स्वदेशी मेले में भी स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों की भी मांग बढ़ी है। लोग वोकल फॉर लोकल के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पर्यावरण के प्रति सजग उपभोक्ता मिट्टी और रिसायकल सामग्री से बने दीये और सजावटी आइटम खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन



दोपहर से लेकर देर शाम रही अव्यवस्था

दिवाली नजदीक आते ही शहर की प्रमुख बाजारों में शहरवासियों की भीड़ जुटने लगी है। ग्राहकों से बाजार जरूर गुलजार हैं, लेकिन अनियमित तरीके से वाहन पार्क करने और अवैध कट से गुजरने के चक्कर में मंगलवार की दोपहर से लेकर शाम तक जाम जैसी स्थितियां बनी रहीं।



सजावटी उत्पादों की रेट लिस्ट

मिट्टी के दीये- पारंपरिक, रंगीन डिज़ाइन वाले 10 – 60 / दर्जन
-एलईडी दीये बैटरी चलित- रंग बदलने वाले 150 – 300 / सेट

फेरी लाइट्स / झालर मल्टीकलर- 10–20 मीटर लंबाई 100 – 350 / पीस

तोरण / बंदनवार- गोटा-पट्टी, फूलों या मोतियों से बने 80 – 250 / पीस

-मोमबत्तियां-विभिन्न आकारों में 100 – 250 / सेट

फ्लोटिंग कैंडल्स- 60 – 150 / सेट

रंगोली पाउडर / स्टिकर- रेडीमेड डिज़ाइन या कलर पाउडर 50 – 200 / पैक

वॉल हैंगिंग / लटकन लकड़ी- कपड़े या मेटल से बने 150 – 400 / पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें