फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ मार्गों पर कंकड़-पत्थर और गड्ढे लेंगे शिवभक्तों की कड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जुलाई से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, अब तक दुरुस्त नहीं हुईं सड़कें, झूल रहे बिजली के तार
विज्ञापन

नोएडा। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं लेकिन इसके मार्ग की स्थिति अब तक दुरुस्त नहीं हुई। सड़कें उखड़ी हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगहों पर कंकड़ बिखरे हैं। ऐसे में शिवभक्तों को कड़ी परीक्षा देनी पड़ सकती है।
कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है। जिले से लाखों कांवड़िये गुजरते हैं। कुछ समय पहले अधिकारियों ने दावा किया था कि कांवड़ यात्रा के मार्गों को दुरुस्त कर दिया जाएगा लेकिन उनकी स्थिति सुधरने के बजाय पिछले दिनों हुई बारिश के बाद और बिगड़ गई है।
विज्ञापन

आलम यह है कि कहीं सड़क खोदकर छोड़ दी गई है तो कहीं गड्ढों में बारिश का पानी भरने से रास्ता खतरनाक हो गया है। ऐसे में डीजे, रथ और बड़ी कांवड़ लेकर चलने वाले शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
छिजारसी मार्ग समेत कई रूट पर बिजली के पुराने तार काफी नीचे लटके हैं। ऊंची कांवड़ और डीजे वाहनों के लिए ये ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, अस्थायी शौचालय, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विश्राम स्थलों की व्यवस्था अभी पूरी तरह नजर नहीं आ रही।

कालिंदी कुंज-ओखला पक्षी विहार मार्ग
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली व अन्य शहरों में जाते हैं। कालिंदी कुंज जाने वाले पुल की सड़क कई जगहों पर उखड़ी हुई है। बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है। ओखला पक्षी विहार मार्ग पर बैरिकेडिंग तो कर दी गई है लेकिन प्रकाश की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। यहां लावारिस पशु भी घूम रहे हैं।



इन रास्तों से गुजरते हैं कांवड़िये

चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 14ए, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, डीएनडी मार्ग
कालिंदी कुंज बॉर्डर, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-37, नोएडा एक्सप्रेसवे
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला मार्ग
दादरी, सूरजपुर और सिकंदराबाद की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग
एनएच-9 से छिजारसी होते हुए जेवर जाने वाला मार्ग




खराब सड़कोंं की मरम्मत के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा जा चुका है। मार्ग की स्थिति सुधारने के लिए कुछ स्थानों पर काम शुरू भी हो गया है। -अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग में जिन जगहों पर बिजली के तार नीचे लटके हुए थे उन्हें निर्धारित ऊंचाई पर कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर पर भी बैरिकेडिंग की गई है। जल्द सारा काम पूरा हो जाएगा। -विवेक कुमार, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें