- एंबुलेंस तक निकालने के पड़ जाते हैं लाले, अक्सर होते हैं लड़ाई-झगड़े
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-53 स्थित गिझौड़ गांव में मुख्य द्वार से सर्विस रोड तक अतिक्रमण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी, दुकानों का सामान और वाहनों के खड़े होने से रास्ता संकरा हो गया है। शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने पर पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता।
गिझौड़ निवासी विनोद चौहान ने बताया कि मुख्य प्रवेश मार्ग पर दोनों ओर रेहड़ियां और सामान रखा होने से आवागमन प्रभावित रहता है। नोएडा प्राधिकरण से कई बार शिकायत के बावजूद कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। रमेश ने बताया कि शाम के समय जाम और अतिक्रमण के कारण घर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सुनीता के अनुसार सर्विस रोड पर दुकानों के आगे सामान रखने के अलावा कई जगह वाहन सर्विस सेंटर संचालित हो रहे हैं।
लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की- (कोट)-
रेहड़ी-पटरी और अन्य वेंडरों के लिए प्राधिकरण को स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि सर्विस रोड फ्री रहे। -नितिन चौहान
मुख्य द्वार और सर्विस रोड से अवैध अतिक्रमण हटना चाहिए, ताकि शाम को लोग आराम से घर पहुंच सकें। -अजब सिंह
दिन प्रतिदिन अवैध अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी बढ़ती जा रही है। इससे पूरी सर्विस रोड ही बंद जैसी हो जाती है। -सचिन चौहान
सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस के न निकल पाने से है। -संग्राम चौहान
गिझोड़ सर्विस रोड
गिझोड़ सर्विस रोड
गिझोड़ सर्विस रोड
गिझोड़ सर्विस रोड
गिझोड़ सर्विस रोड