फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ पथ संचलन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर नगर में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिले के विभिन्न जगहों पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पथ संचलन किया गया। वहीं विजयदशमी उत्सव में लोगों का उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के श्रीराम बस्ती स्थित ज्योत्सना भवन प्रांगण में विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। अध्यक्षता डॉ.एके सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता विभाग सह संघचालक डॉ.अविनाश पार्थिडेकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्ष की यात्रा तक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ समाज के सजग प्रहरी के रूप में कार्य कर रहा है और देशहित में समर्पित रहना ही प्रत्येक स्वयंसेवक का कर्तव्य है। इस मौके पर मुख्य शिक्षक रवि, एकल गीत श्रीश, अमृत वचन श्रेयस, प्रार्थना राजवीर द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं देवेश के देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में रंग गया। शस्त्र पूजन के बाद निकले पथ संचलन के जरिये अनुशासन और संगठन का संदेश दिया गया। संचलन ज्योत्सना भवन से प्रारंभ होकर इराकियाना चौक, मुख्यमार्ग, रामलीला भवन चौक, जेसीज चौक, पुरुष हॉस्पिटल, श्रीरामपुर रोड, गल्ला मंडी, हनुमान गढ़ी होते हुए ज्योत्सना भवन पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर पलक, देवेश, शुभम केसरवानी, जिला घोष प्रमुख मुकेश, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, संचालक दिलीप, दिनेश, संजय आदि उपस्थित रहे। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। मां गायत्री मंदिर से चंद्रशेखर आजाद शाखा की ओर से पथ संचलन किया गया। जो मेन तिराहा, साहबगंज पुरानी सब्जी मंडी, लाई मंडी होते हुए यथास्थान पर पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन का नगर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

हिंदुओं की एकता के लिए संघ प्रतिबद्ध
बदलापुर। विजयदशमी के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम को एक स्कूल में माधव शाखा घनश्यामपुर के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पथ संचलन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं की एकता के लिए संघ प्रतिबद्ध है। स्वयं सेवकों की सभा में सर्वप्रथम सर संचालक प्रणाम, ध्वज प्रणाम, एकल गीत व अमृत वचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मिथिलेश नारायण ने कहा कि हिंदुओं को संगठित कर उनका उन्नयन करना ही संघ की प्रमुख मंशा है। हिंदुओं की एकता के लिए संघ प्रतिबद्ध है। संघ ने राष्ट्र के विभिन्न वर्गों को संगठित कर हिंदू विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाश्चात्य सभ्यता का प्रचार कर भारत को इंग्लैंड व अमेरिका बनाना चाहते हैं, जिसे रोकना हम सभी का काम है। हम संयुक्त परिवार में विश्वास करते हैं। हमें छुआछूत से ऊपर उठकर सभी के कल्याण के लिए सोचना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघ चालक अशोक ने की। जिसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों का पथ संचलन शुरू हुआ। गाजे-बाजे के साथ स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थल से निकलकर पुरानी बाजार, नया पड़ाव होते हुए फिर स्कूल पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वयंसेवकों में अभिषेक तिवारी, अंबरीष, संतोष जितेंद्र, संजय, राजेश, लोकारक तिवारी, त्रिवेणी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें