फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समर स्पेशल सहित चार ट्रेन लेट रहने से यात्री रहे परेशान

Sun, 06 Jul 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को लंबी दूरी वाली समर स्पेशल सहित तीन ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटा लेट पहुंची। ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल के साढे नौ घंटे लेट चलने के कारण उसके रात में डेढ़ बजे तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन



शनिवार को मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस पौने दो घंटा, कर्नाटक के यशवंतपुर से ऋषिकेश जाने वाली समर स्पेशल दो घंटा, कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चालीस मिनट लेट पहुंची। जबकि ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस साढे नौ घंटे लेट चल रही थी।
कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के रात में डेढ़ बजे तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चार ट्रेनों के लेट रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी दीशू का कहना है कि उसे शाम के समय किसी काम से कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार जाना था और रात में ही वापस लौटना था। इस ट्रेन के लेट चलने के कारण उन्हें रोडवेज बस से जाना पड़ रहा है।
खालापार निवासी अमजद का कहना है कि उन्हें हरिद्वार के ज्वालापुर जाना था। लेकिन उत्कल एक्सप्रेस के लेट चल रही थी। जिस कारण उन्हें किराये पर वाहन लेकर जाना पड़ रहा है। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट चलने के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें