फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बसों की कमी से परी चौक पर भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुरू हुआ लोगों का घर जाने का सिलसिला, बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिवाली और छठ पूजा नजदीक आते ही परी चौक बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई रूटों की बसें परी चौक आने के बजाय यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से ही निकल जा रही हैं। रोडवेज अधिकारी रूट डायवर्जन को इस स्थिति का कारण बता रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह से ही अंसल मॉल के सामने बने बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरे दिन यात्री बसों के इंतजार में स्टैंड पर आते-जाते रहे। नोएडा समेत अन्य रूटों से आने वाली बसें परी चौक के पास अंसल मॉल के सामने रुकती हैं पर बृहस्पतिवार को गिनती की बसें ही यहां पहुंचीं। मथुरा, गोरखपुर, आगरा, कानपुर समेत अन्य शहरों के लिए जाने वाली अधिकतर बसें परी चौक आने के बजाए जीरो प्वाइंट से ही निकल गईं। बसों के अभाव में यात्रियों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जो बसें पहुंचीं, उनमें भारी भीड़ थी और यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


इंतजार के बाद भी नहीं मिली रोडवेज की बस
मैं सुबह 10 बजे परी चौक पहुंचा था। जानकारी मिली कि बस अंसल मॉल के सामने से मिलेगी। लगभग आधे घंटे बाद बस आई, लेकिन उसमें बहुत भीड़ थी। किसी तरह चढ़ पाया।- आदित्य (कानपुर जा रहे )

काफी देर से धूप में खड़ा रहा लेकिन रोडवेज की बस नहीं मिली। मजबूरन निजी बस में सवार होना पड़ा। जो 400 रुपये किराया मांग रहे हैं। जबकि सामान्य किराया 302 रुपये है। - आर्या (अगारा जा रहा छात्र )
विज्ञापन


हर त्योहार के मौके पर दो-तीन दिन पहले से ही परी चौक पर बसों की कमी हो जाती है और लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। - आदित्य

ग्रेटर नोएडा को आधुनिक शहर कहा जाता है, लेकिन यहां बस के इंतजार में यात्रियों को धूप और बारिश में सड़क पर खड़ा रहना पड़ता है - आद्यांत
कोट
लंबी दूरी की बसें नोएडा से आने के दौरान सीधे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से निकल रही हैं। परी चौक आने पर 6 से 8 किमी की दूरी बढ़ जाती है। यही वजह है कि अन्य डिपो की बसें परी चौक नहीं आ रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।- अनिल कुमार शर्मा, एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें