ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित मूलचंद निवासी गांव पचारा महोबा ने पुलिस को बताया कि वो औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में रहते हैं। 15 अक्तूबर की देर रात 17 वर्षीय बेटी बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है। ब्यूरो