फोटो नंबर-10भैया दूज पर सिंघाना रोड से महावीर चौक तक लगी वाहनों की कतार। संवाद
नारनौल। भैया दूज पर्व पर वीरवार को नारनौल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही बस स्टैंड पर भाई-बहनों का आवागमन शुरू हो गया था। वहीं गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और राजस्थान के कोटपूतली व जयपुर जाने वाले रूटों पर बसें कम पड़ गईं। इससे यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
दीपावली के अवसर पर अपने घर आए लोग भी तिलक लगवाकर अपने कार्यस्थलों की ओर लौटते नजर आए। इसके कारण पूरे दिन बस स्टैंड पर भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए महिलाओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई थी। वहीं यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं ताकि किसी भी रूट पर यात्रियों को असुविधा न हो। इंसेट
शहर में दिनभर रहे जाम के हालात
भैया दूज पर महावीर चौक पर दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे। बसों के अलावा बहुत से लोग अपने निजी वाहनों से भाई-बहनों के घर जाते हुए नजर आए। इसके कारण महावीर चौक, रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड व सिंघाना रोड पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम में दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाक्स-
गुरुग्राम जाना था। कुछ देर पहले एक बस आई थी जो आते ही भर गई। उसमें जगह नहीं मिलने के कारण अब आधे घंटे से दूसरी बस के इंतजार में खड़े हैं।-कमला देवी।
बाक्स-
भैया दूज को देखते हुए बसों की संख्या और बढ़ानी चाहिए थी। आज त्योहार के कारण बस स्टैंड पर बसें तुंरत भर जा रही थीं। भैया दूज और दीपावली के बाद अब सब लोग भी अपने काम पर लौट रहे हैं-गीतिका।