ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में दीपदान करती युवती।
वृंदावन। कार्तिक मास में दूरदराज के लाखों श्रद्धालु वृंदावन में वासकर दर्शन, पूजन, अर्चन एवं दीपदान कर पुण्य फल प्राप्त कर रहे हैं। नगर के सप्त देवालयों में से प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में देशी विदेशी श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर की चार परिक्रमा और दीपदान कर रहे हैं। मंदिर के सेवायतों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर के सेवायत आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहा जाता है। इसी कारण श्रद्धालु राधा दामोदर मंदिर में आकर पूजन और दीपदान करते हैं। मंदिर में दीपक जलाने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का आशीर्वाद प्राप्त होता है। संवाद