फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र उत्सव में युवाओं की भागीदारी दिल को छू रही : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने कहा - दिल्ली में पहली बार वे देख रहीं ऐसा वातावरण
विज्ञापन


युवाओं के साथ डांडिया, गरबा नाइट व बथुकम्मा उत्सव में लिया हिस्सा


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली में नवरात्र उत्सव में पहली बार युवाओं की भरपूर भागीदारी उनके दिल को छू रही है। इन दिनों वे तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जा रही हैं। रामलीलाओं, दुर्गा पूजा, डांडिया, गरबा नृत्य, ओणम और दक्षिण भारत के विशेष पर्व बथुकम्मा उत्सव से फूलों की सुगंध आ रही है। इन आयोजनों में युवा उमंग और उल्लास से भरे दिखाई दे रहे हैं।

सेवा पखवाड़े में दिल्ली सरकार ने अनगिनत विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। विकसित दिल्ली के सपने को पूरा करने के लिए हर इलाके में हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह, भागीदारी और उनमें राजधानी को विशेष पहचान दिलाने की ललक साफ महसूस कर रही हैं। उन्होंने डीयू कैंपस के रग्बी ग्राउंड में डांडिया व गरबा नाइट और रामजस कॉलेज में तेलंगाना राज्य के प्रसिद्ध बथुकम्मा उत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यहां पर युवाओं की भागीदारी इन उत्सवों को विशेष बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार दिल्ली में चल रहे देशभर के उत्सव

मुख्यमंत्री ने देशभर के सांस्कृतिक उत्सव दिल्ली में आयोजित करने के लिए संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीयू में पहली बार दूसरे राज्यों की संस्कृति से जुड़े पर्व आयोजित हो रहे हैं। रामजस कॉलेज में आयोजित बथुकम्मा उत्सव श्रद्धा, आत्मीयता व उमंग से भरा है। वे सैकड़ों युवाओं के साथ इस उत्सव में शामिल हुईं। यहां उन्हें प्रकृति से जुड़ने से सकारात्मक ऊर्जा मिली। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के युवाओं को बधाई दी और कहा कि नवरात्र और बथुकम्मा का उत्सव मिलकर भारतीयों के जीवन में नई दिशा लेकर आए हैं। उन्होंने ओणम पर्व में भी भागीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें