फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में सेंध : पन्नू की धमकी के बाद थी सख्ती, फिर भी लगी सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद की दीवार पर देश विरोधी नारे लिखने का था अंदेशा
विज्ञापन

चारों तरफ पिकेट व 44 बाइक पर दो-दो पुलिसकर्मी कर रहे गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू की संसद हमले की बरसी या उससे पहले किसी वारदात की धमकी देने के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया था। दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों को आशंका था कि खालिस्तानी आतंकी जी-20 सम्मेलन की तरह संसद की दीवार व अन्य जगहों पर देशविरोधी नारे लिख सकते हैं। ऐसे में संसद की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद बुधवार को संसद मेंं सेंध की घटना सामने आ गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पन्नू की धमकी के बाद संसद के चारों तरफ आठ पिकेट लगाकर नाकेबंदी की गई थी। इन पर 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके अलावा बाइक पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई थी। नई दिल्ली के 10 पुलिस थानों में पेट्रोलिंग के लिए दो-दो बाइक हैं, लेकिन संसद की सुरक्षा में हर थाने से 4-4 बाइक मंगाई गईं थीं। पेट्रोलिंग के दौरान हर बाइक पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं, संसद की सुरक्षा को 24 घंटे के लिए कर दिया गया था। इसके अलावा बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की एक लेयर और बनाई गई थी। संसद की सुरक्षा में 10 इंस्पेक्टर, दो एसीपी व नई दिल्ली जिले के दोनों पुलिस उपायुक्त तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात थी जनरल गश्त
संसद की सुरक्षा को देखते हुए नई दिल्ली में बीती रात जनरल गश्त थी। सभी पुलिसकर्मियों को इलाके में निकलकर गश्त के आदेश दिए गए थे। संसद के पास रात को भारी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। नई दिल्ली के व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी पुलिस जवानों व अधिकारियों की लाइव लोकेशन मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें