ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में कलेक्ट्रेट और दूसरे सरकारी कार्यालयों के बाहर सर्विस लेन पर वाहन खड़े करने से रोजाना जाम लगता है। इसको देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण यहां सर्विस लेन के किनारे अस्थाई पार्किंग विकसित करेगा।
सीईओ रवि कुमार एनजी ने वर्क सर्किल को निर्देश दिया है कि बाउंड्रीवाल के सहारे जगह को समतल कर वहां इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाए जाएं। इसी तरह मुख्य सड़क और सर्विस लेन के बीच मौजूद कच्ची जगह की भी लैंडस्केपिंग कराने का निर्देश दिया गया है। सीईओ का कहना है कि सर्विस लेन पर दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी होने से वहां से निकलने की जगह नहीं बचती। ब्यूरो